Skip to main content

Posts

Showing posts from January 8, 2021

लोकतंत्र

जनता के लिए जनता के द्वारा बनाया गया  शासन  जिसे 'लोकतंत्र' कहा जाता है. जिसका सबसे बेहतर उदाहरण अमेरिका, भारत जैसे देश है जो दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक  देशों में से जाने जाते है जिसकी शासन प्रणाली संसदीय है जहाँ जनता अपनी सरकार का स्वयं चुनाव करती है   जहाँ दो तरह की सरकार देश में काम करती  है केंद्र सरकार  और राज्य सरकार जो जनता के द्वारा चुनी गयी होती है. लेकिन इसका दूसरा पक्ष ये भी है कि लोकतंत्र सिध्दांत जितने भी होते है उसमें व्यावहारिक उसकी अपेक्षा कम होती है इसके बावजूद लोकतंत्र  बेहतर  प्रणाली  है क्योंकि  इसमें जो भी कमियाँ पायी गयी है वो हमारी राजनीतिक है ना कि लोकतांत्रिक है .  आज भारत पूरे विश्व में एक लोकतांत्रिक देश के रूप में जाना जाता है जो विश्व का दूसरा सबसे बड़ा जनसंख्या वाला देश है वहीं क्षेत्र फल की दृष्टि से सातवां बड़ा देश है. लोक में जन छिपा  तंत्र से है तात्पर्य  प्रणाली का जिस देश में है लोकतंत्र  वहाँ खुशहाली है जहाँ जनता करती चुनाव अपनी  सरकार का ल़ोक में है जन बसा .  ...

चलना जीवन है रूकना मृत्यु है

तमाम परेशानियों के बावजूद जो लोग अपने काम को कर रहे हैं वो हर दिन अपने जीवन को बेहतर बना रहे हैं और वो लोग जो थोड़ी परेशानी में अपने काम को छोड़ रहे हैं वो स्वयं अपने काम के प्रति लापरवाह है. हम अगर थोड़ी परेशानी से अपने काम को करने में समर्थ नहीं तो हम स्वयं का बहुत कुछ बिगाड़ रहे हैं दूसरे का बिल्कुल भी नहीं. जीवन चलते रहना का नाम है जहाँ दुख और सुख दोनों है किन्तु हम थोड़े दुख से परेशान ह़ो जा रहे हैं जबकि असल परेशानी का तो हमने अभी तक चेहरा ही नहीं देखा है इस सम्बन्ध में रतन टाटा का कथन था कि हम अक्सर अपने टीचर की बातो का बुरा मान जाते हैं जबकि हमारा उस समय बोस नाम के व्यक्ति से मिलना ही नहीं होता है.