Skip to main content

Posts

Showing posts from April 20, 2022

बढ़ती गर्मी और जलवायु परिवर्तन

आज गर्मी ने अपने 120 सालों के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है∣ जिसने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है∣ जिसका कारण जलवायु परिवर्तन है जलवायु परिवर्तन दो तरह के होते हैं एक प्राकृतिक तो दूसरा मानवीय क्रियाकलाप से होने वाला ∣ मानवीय कारणों में ग्रीनहाउस गैसों और वैश्विक तापन शामिल  है∣ जो कि मानवीय क्रियाओं के फलस्वरूप होता है∣ जिसके परिणामस्वरूप आज गर्मी ज्यादा और ठंडी कम होने लगी है∣ वहीं हम बात करें, गर्मी की तो जब धरती पर पानी का रिसाव कम होने लगता है तब हमें ज्यादा गर्मी महसूस होती है∣ आज पानी के प्राकृतिक स्त्रोत के साथ ही भूगर्भीय स्त्रोत  खत्म होने की कगार पर है∣ जहां शहरों में ही नहीं अब गांवों में भी पानी की समस्या उत्पन्न हो गयी है∣ इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में इस बार तापमान सामान्य से 7 डिग्री हैं∣ हिमाचल के कुल्लू में मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज हुआ जो पहले  24 डिग्री तक ही रहता  था∣  गर्मी की वजह से उत्तराखण्ड के जंगलों में एक हफ्ते से जगह जगह पर आग जल रही है जो बुझने का नाम नहीं ले रही है∣ आज जलवायु परिवर्तन के चलते जहां ऋतु परिवर्तन क...