Skip to main content

Posts

Showing posts from November 3, 2023

सबको शिकायत है अपनी अपनी जिंदगी से

सबको शिकायत है अपनी अपनी जिंदगी से,  उन्हें कौन बताएं जिंदगी में दर्द क्या चीज होती है ?  कितनी अजीब बात है न जैसे जैसे हम आगे बढ़ रहे हैं । वैसे वैसे खुश होने की वजह हम तनाव ग्रसित हो रहे हैं।   जहां तकनीक ने हमारे जीवन को आसान कर दिया है ∣ वहीं  दूसरों को खुश देख हम दुखी हो रहे हैं । हमें लगता है कि केवल हमारे ही जिंदगी में सारी दुख तकलीफें है ∣ हम ही जिंदगी का सारा दर्द जी रहे हैं । ऐसे समय में हम ये भूल जाते हैं कि हम भी किसी ओर के लिए दूसरे ही है ∣ हम भी उनके लिए वो खुश नसीब इंसान है ∣ जिसकी जिंदगी में कोई भी दर्द नही है ∣ जो जिंदगी को मजे से जी रहा है ∣ बिना एक आंसू बहाएं।  किन्तु जिंदगी की सच्चाई इसके बिल्कुल विपरीत है। जहां हर किसी के जीवन में आती है परेशानियां किन्तु फर्क महज इतना सा है कोई इसमें खुश कोई दुखी है ∣ कोई इस दर्द को अपनी ताकत बना लेता है । जिंदगी में  आगे बढ़ने का तरीका खोज लेता है ∣ तो कोई दर्द को ही अपनी जिंदगी बना लेता है ∣ सबकी जिंदगी में रहती है दुख तकलीफें किन्तु जो जिंदगी में इन सबके बावजूद चलना सीख जाता है वहीं असली हीरो ...