Skip to main content

Posts

Showing posts from May 13, 2024

CBSE Results: लड़कियों की जीत केवल मार्क्स तक, सीमित नहीं रहनी चाहिए

CBSE Results: तुम्हारे लिए होगें मार्क्स महज कुछ नंबर । पर उन लड़कियों के लिए नहीं, जो अनेक तरह के चैलेंज के बीच अपनी फतह हासिल करती है। जो अपने सपनों को उड़ान देने के लिए दिन रात मेहनत करती है। अभी हाल ही में एमपी बोर्ड का रिजल्ट आया था। जिसके बाद आज सीबीएसई का रिजल्ट घोषित हुआ है। जिसमें हर बार की तरह लड़कियों ने बाजी मारी है। जो हम सब के लिए काफी हर्ष का विषय है। इसी के साथ उन सब लड़कियों के लिए प्रेरणा है जो डॉक्टर, इंजीनियर,  जैसे पेशे में जाना चाहती है। ये क्रम रूके न ऐसे ही बढ़ते रहे ।  इसके लिए जरुरी है कि हम अपनी बेटियों को बेहतर बनने की प्रेरणा दे। बदलते वक्त के साथ खुद की सोच को बदले। जहां लड़की के सपनों को भी प्राथमिकता दें। जहां कल्पना चावला जैसी अनेक कल्पना बन सके। इसके  लिए जरूरी है कि हम उनको उनके सपने चुनने का अधिकार दें। जो केवल मार्क्स सीमित न रहकर हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाली हो।