Skip to main content

Posts

Showing posts from October 28, 2020

विचार

  आज लड़कियो का स्कूल कॉलेज भेजना लोगों को खुद को आधुनिकता प्रतीक कहना है किन्तु वहीं आधुनिकता तब कहाँ चली जाती है जब उसे घर पर ही ये सीखाया जाता है कि ऐसी बातें जोर से नहीं किया करते घर के पुरूष के सामने तो बिल्कुल भी नहीं, और ऐसे वक्त में उस लड़की से कुछ घरों में तो ऐसा व्यवहार किया जाता है जैसे वो कोई अपवित्र वस्तु है जिसे छूना अपवित्र माना जाता है, उस समय उस लड़की के स्वास्थ्य को बिना जाने केवल उसे अनजान जैसा व्यवहार किया जाता है. अगर आप लोगो के घर में ऐसी बाते बिना किसी संकोच के पुरुष के सामने कर दी जाती है तो आप थोड़े आधुनिक तो कहे ही जा सकते है. आज महिला अपराध लगातार बढ़ रहे है जिसका एक कारण स्त्री की समस्या को गुत्त रहना , तो दूसरी ओर वही सारी चीजें डिजिटल माध्यम में बिना किसी बाधा के मिलना है जिस पर रोक लगाना अब जरूरी हो गया है. आज समय हम से कह रहा है कि हम सब को बदलना होगा इसके लिए ये भी जरूरी है कि लड़के भी इस चीज को समझे अगर लड़की किसी चीज को लेकर मना कर रही है तो उसे न करे और इतना ध्यान रखें आप जितना दर्द एक साल में नहीं सहते हैं उतना वो हर माह झेलती है फिर...