Skip to main content

Posts

Showing posts from June 25, 2022

जब आदर्श की बातें केवल किताबों और दीवारों पर रह जाएं

आज एक स्कूल की दीवार पर लिखी एक पंक्ति ने मेरा ध्यान खींचा जिस पर अंग्रेजी में दो पंक्ति लिखी थी जिसका मतलब था कि डिग्री केवल एक कागज का टुकड़ा है ∣ असली शिक्षा हमारा व्यवहार है∣  आज के समय में जैसे ये पंक्ति  हम सब डिग्री धारियों को अशिक्षित बता रही है∣ जहां पर आदर्श जैसी क़ोई चीज हे ही नहीं है ∣ आज दुनिया की नजर में सबसे बड़ा मूर्ख वो इंसान है∣ जो सारे नियम कायदे को मानता ह़ो जो ईमानदारी से जीवनयापन करता हो∣  आज अगर कोई ऊंचे पद पर  बैठा हुआ  इंसान किसी सार्वजनिक जगह पर भीड़ में खड़ा हो और आम लोगों की तरह वो भी उस भीड़ का हिस्सा हो तो सबसे बड़ा मूर्ख हम उसे ही मानते हैं∣ आज आदर्श जैसी बातें केवल किताबों में दिखाई देती है वास्तविकता से जैसा उसका कोई सरोकार ही नहीं होता है∣  आने वाले समय सबके पास डिग्री होगी सबको तकनीक का ज्ञान होगा,पर इसमें अलग वहीं होगा जो अपने उन नियम से चलता हो जो आदर्शवादी भले न हो किन्तु सही हो ∣