Skip to main content

Posts

Showing posts from November 1, 2020

संस्कार की नगरी है मध्यप्रदेश

❄आज मध्यप्रदेश स्थापना दिवस है❄ मध्यप्रदेश की स्थापना 1 नवम्बर 1956 में हुई थी और वही 1 नवम्बर 2000 में ही मध्यप्रदेश से छतीसगढ़ अलग कर दिया था जो एक अलग राज्य के रूप में आज हमारे सामने है .   मध्यप्रदेश जिसे सोया प्रदेश भी कहा जाता है जिसका कारण यहाँ 60% से अधिक सोयाबीन की खेती होना है तो वही इसे बाघ प्रदेश भी कहा जाता है क्योंकि यहाँ पर 300 से अधिक बाघ है इसे भारत का हदय स्थल भी कहा जाता है क्योंकि मध्यप्रदेश कई राज्यों के बीच में है. मध्यप्रदेश की चंदेरी साड़ी को जीआई टेग भी मिला है जो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में दिया जाता है .  मध्यप्रदेश के कुल 1० संभाग है जिसमें जनसंख्या की दृष्टि से सबसे छोटा संभाग शहडोल है तो वही क्षेत्र फल की दृष्टि से सबसे बड़ा संभाग जबलपुर है तो वहीं क्षेत्र फल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला छिंदवाड़ा है .  मध्यप्रदेश की वाणिज्यिक राजधानी इंदौर है जिसने हमेशा स्वच्छता के मामले में प्रथम स्थान पाया है .  तो वहीं अवन्तिका जिसे उज्जयिनी वर्तमान में उज्जैन के नाम से जाना जाता है उज्जैन को 'मूर्तियों का मंदिर ' कहा जाता है . तो...