लोकतंत्र जिसकी परिभाषा 'जनता के लिए जनता के द्वारा बनाया गया शासन है' जिसमें जनता का प्रतिनिधित्व होता है∣ ये एक ऐसी शासन प्रणाली होती है जिसमें जनता अपने शासक का चयन स्वयं करती है∣ जब बात एक लोकतंत्र वाले देश में लोकसेवकों की भूमिका की आती है∣ तब हमें ये जानना आवश्यक होता है कि लोकसेवक आखिर होता कौन है ? लोकसेवक एक ऐसा सेवक होता है जो न तो राजनीतिक अधिकारी होता है न ही न्यायिक अधिकारी जिसे असैनिक रूप में जनता की सेवा करने हेतु नियुक्त किया जाता है∣ वह लोकसेवक कहलाता है∣ जिसे संसद के द्वारा पारिश्रमिक दिया जाता है∣ अगर हम इसके इतिहास पर गौर करें तो जानेगें, कि आजादी के पहले लोक सेवक की ब्रिटिश शासन के लिए कार्य करते थे∣ ये आमतौर अंग्रेज ही होते थे∣ जिसमें उनका मुख्य कार्य अंग्रेज़ो की गुलामी कर, जनता का शोषण कर उनसे धन अर्जन करना होता था∣ किन्तु आजादी के बाद जब अंग्रेज भारत छोड़कर चले गए तब भारतीयों ने इसकी बागडोर सम्भाली और भारत के लिए कार्य करने की सोची∣ हालांकि वे लोग इसके लिए प्रशिक्षित नहीं थे∣ जिसके कारण लोकसेवकों की कार्यकुशलता मे...
वो बात जो जरूरी है