Skip to main content

Posts

Showing posts from September 2, 2022

संयम में छुपी अपार सम्भावना

Great potential hidden in moderation हम सब ने अपने जीवन (life)में  कभी न कभी किसी पर क्रोध (Anger) जरूर किया होगा, कुछ लोगों को रोज किसी न किसी बात पर गुस्सा आ जाता है ∣ ऐसे समय में अगर हम में खुद को नियंत्रित (control) करने की क्षमता है ∣ तो हमसे समझदार कोई नहीं है ∣ किन्तु उसके उलट अगर हम में गुस्से में भी ये ध्यान रखने की क्षमता  नहीं है  कि हमें किन शब्दों का उपयोग करना चाहिए किन का नहीं?तो यकीन मानिए हम अपने लिए बहुत बड़ी परेशानी खड़ी कर रहे हैं जिसका अहसास हमें आगे चलकर होगा जब तक बहुत देर हो चुकी होगी ∣  

शून्य से शिखर तक

इस दुनिया (world) में ऐसा कोई इंसान नहीं जिसने अपना नाम बनाने के लिए सीधे ऊंचाई पर पहुंचकर ही मेहनत की हो, सब ने शून्य (Zero) से ही शुरुआत की हैं तब जाके उसने सफलता (Success) के शिखर  को पाया ∣ शून्य से शिखर तक की इस बेला में  शून्य जो सभी तरह के गुणों से रहित है जिसकी सीमा अनंत है ∣ इसी खोज का श्रेय  भारत को जाता है ∣ जिसने दुनिया को सभ्यता से परिचय कराया ∣   शिखर तक पहुंचने की बेला में कई बार खुद पर बहुत परिश्रम करना होता है सब की किस्मत नहीं होती है अच्छी कुछ को तो जीवन के हर मोड़ पर कड़ी मेहनत करनी होती है∣