अक्सर हमें लगता है कि हम समय के साथ आगे बढ़ते जा रहे हैं∣ हमारा मुकाबला किसी ओर से नहीं बल्कि खुद से है∣ जहां हम और समय साथ- साथ चलते जा रहे हैं किंतु इसके विपरीत हमें सच्चाई तब मालूम चलती है∣ जब हम ऐसी जगह पर जाते हैं∣ जहां हमारा लोगों से पहली बार ऐसे सामना होता है∣ जैसे हम उनके सामने कितने बौने है∣ हम खुद को वो खाली बर्तन समझते है जिसमें जितना कुछ भी डाल दो वो खाली ही रह जाता है∣ इस दुनिया की कड़वी सच्चाई हमें तब मालूम चलती है∣ हर जगह महत्व उसी चीज का है∣ जिसमें गुणवत्ता और आकर्षण दोनों है∣ आज के प्रतियोगिता वादी युग में अगर हमें सफल होना है तो हमें उस जगह की पूरी जानकारी होनी चाहिए जिस जगह हम जाने का सोच रहे हैं∣ वरना सपने तो हर कोई चांद पर जाने का देखता हैं पर विश्व रिकॉर्ड तो जुनूनी और मेहनत ही लोग बना पाते हैं ∣
वो बात जो जरूरी है