Skip to main content

Posts

Showing posts from January 22, 2024

रामराज्य आना अभी बाकी है

राम आ गए हैं रामराज्य आना अभी बाकी है जहां हो प्रजा सुखी कोई न रहे दुखी सब रहे भयमुक्त गरीबी का न हो कोई रुप वो क्षण आना अभी बाकी है ∣ राम तो आ गए हैं किन्तु राम के आदर्श को अपने  जीवन में लाना अभी बाकी है जहां मन में न हो भेद का कोई भाव मन हो निर्मल वाणी पर हो विवेक वो क्षण आना अभी बाकी है ∣ राम तो आ गए हैं राम का राज्य आना अभी बाकी है ∣