Skip to main content

Posts

Showing posts from December 14, 2021

जानें क्या है Miss Universe की प्रतियोगिता

जैसा की हम सब जानते है 2021 की मिस यूनिवर्स हरनाज़ कौर संधू बनी है जो की भारत की रहने वाली है ये तीसरी बार है ∣ जब मिस यूनिवर्स का खिताब भारत के नाम हुआ है इसे पहले सन् 1994 में सुष्मिता सेन और सन् 2000  में लारा दत्ता ने  खिताब जीता था ∣ आज हम जानेगे क्या है मिस यूनिवर्स के बारे में मिस यूनिवर्स हर साल आयोजित होने वाली  सौंदर्य प्रतियोगिता है जिस मिस यूनिवर्स संगठन के द्वारा आयोजित किया जाता है ∣ जो की मिस वर्ल्ड की प्रतिद्वंद्वी में से एक है ∣ बता दे की मिस यूनिवर्स अमेरिका तो मिस वर्ल्ड ब्रिटेन के द्वारा आयोजित होने वाली प्रतियोगिता है ∣ आपको बता दे मिस   यूनिवर्स जीतने वाली प्रतियोगी को एक साल न्यूयॉर्क में रहने का मौका मिलता है और एक साल  सैलरी भी मिलती हैं  साथ ही मिस यूनिवर्स को न्यूयार्क फ़िल्म एकेडमी कॉलेज की ओर से विजुअल परफॉर्मिंग आर्ट में स्कॉलरशिप मिलती है इसके अलावा यूनिवर्स को दुनिया भर में सोशल वर्क करना पड़ता है ∣ जिसके लिए मिस यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन के स्पॉन्सर्स ट्रेवल अलाउंस देते हैं.