Skip to main content

Posts

Showing posts from July 10, 2022

दो पल की जिंदगी में

कितना अजीब है न ये दुनिया का दस्तुर जहां इंसान के आने पर ही नहीं, उसके इस दुनिया को छोड़कर जाने में भी दुनिया क्या कहेगी इस बात का ध्यान रखके हर काम को करते हैं ∣ अमीर हो या गरीब वो चाहे जिस धर्म या जाति का हो सबको एक दिन इस मिट्टी में ही मिलना है ∣ इसे जानते हुए भी अपने धर्म और जाति पर गर्व करते हैं ∣ अभिमान अपनी शक्ल सूरत का करते हैं ∣ जिसका एक समय के बाद अस्तित्व ही नहीं रहता उस चीज से दूसरे से अपनी तुलना करते हैं ∣ राजा से लेकर रंक ( गरीब) तक अपने साथ एक टुकड़ा नहीं ले जाने वाला इस बात को जानते हुए भी गर्व भी अपनी दौलत पर करते हैं ∣ सच में वो लोग बहुत महान होते हैं जिन्हें  पैसे या पद का लालच नहीं होता है ∣ वो अपना सारा जीवन दूसरे की अच्छाई में लगा देते हैं ∣