Skip to main content

Posts

Showing posts from March 15, 2021

विश्‍व उपभोक्‍ता अधिकार दिवस

' जागो ग्राहक जागो' आज विश्व उपभोक्‍ता अधिकार दिवस है जिससे मनाने का मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्तर पर उपभोक्ताओं को उनके अधिकार के प्रति सचेत करना है इसकी शुरुआत सबसे पहले अमेरिका में 15 मार्च 1962 की गयी है जबकि 1966 में भारत में ये दिवस मनाया जा रहा है  भारत में सन् 1986 में राजीव गांधी सरकार उपभोक्ता के जागरूक के लिए एक कानून लेकर आयी जिसका उद्देश्य ग्राहकों को किसी भी तरह की ठगी से रोकना साथ ही उनके अधिकारों की रक्षा करना है  भारत में प्रत्येक साल 24 दिसंबर को उपभोक्ता संरक्षण दिवस मनाया जाता है  आज 2021 के समय में हम सब उपभोक्ताओं को जागरूक होने की जरूरत है क्योंकि बात सिर्फ़ एक दो पैसे कम या ज्यादा देने की नहीं बल्कि मिलावट से खुद को दूर रखने की भी है अगर उपभोक्ता समझदार होगा किसी तरह की मिलावट, जमाखोरी, पर अपनी आवाज देगा तो उसके एक कदम से लोग जागरूक होगें .  "जन जन का यहीं नारा उपभोक्ता जागरूक  समृद्ध देश हमारा जय हिंद"

जब तक है जान

जिंदगी में किसी का कोई भी ठिकाना नहीं आज जिस से मिल रहे हैं कल उसे मुलाकात होगी कि नहीं होगी भी तो कैसे होगी इसलिए जीवन की अनिश्चितता को देखते हुए जीवन ऐसा जीओं कि मरते वक़्त भी ये याद रहे जिस सपने को आंखों में देखा उसे पूरा करके जा रहे हैं कोई भी किसी तरह का जीवन के प्रति कोई कर्ज छोड़ कर नहीं जा रहे हैं जीवन अनिश्चित है सफलता और असफलता अनिश्चित है किन्तु अपने जुनून के साथ अपने सपनों को वास्तविक लाना हम पर निर्भर करता है कि ये कल्पना बनकर रहती है या वास्तविक होती है  जिंदगी छोटी है सपने बड़े है  इरादे छोटे है ख्वाब बड़े मुश्किलें ज्यादा है  तब भी जुनून के साथ जिंदगी जीना जरूरी है  जब तक है जान खुद को तराशना जरूरी है.