Skip to main content

Posts

Showing posts from April 6, 2022

मेरा क्या कसूर था

  कहते हैं बेटियां घर की लक्ष्मी होती है बेटी एक घर की शान होती है, उनके बिना एक घर कहां घर सा होता है जैसी  और न जाने क्या कहकर  उन्हें विशेष उपमाएं दी जाती है  किंतु जब उसी बेटी के साथ कभी कोई अपराध होता है  तब क्यों ये समाज चुप रहता है?   जब उसके अपने ही लोग  कभी उसे दहेज के चलते  जिंदा जला  देते  है , तो कभी मानवता को शर्मसार करते हुए अपने ही लोग के द्वारा उसका स्वाभिमान उससे छिन लेते है   ∣ आए दिन की घटना क्यों सिर्फ यहीं बताती है कि सिर्फ नाम ही है ये बेटी के अनेक व्यवहार तो उसके साथ हमेशा सौतेला ही किया जाता है   ∣ ये सवाल हर नन्ही सी उस जान का है जो माँ की कोख से लेकर इस दुनिया में कही भी सुरक्षित नहीं है   ∣