Skip to main content

Posts

Showing posts from May 3, 2024

World Press freedom Day: जब बात मीडिया की आजादी की हो

World Press freedom Day:   29 जनवरी 1780 वो तारीख जब भारत का पहला अखबार, बंगाल गजट James Augustus Hickey जेम्स ऑगस्टस हिक्की के द्वारा निकाला गया था। वो दिन था और आज का दिन है। जब देश में भले अखबार और मीडिया संस्थानों की कमी नहीं है।  किन्तु जैसे आज उसकी स्वतंत्रता पर एक प्रश्न चिन्ह सा बना हुआ है? ये बात गौर करने वाली है कि आजादी से पहले देश के मीडिया का उद्देश्य आजादी दिलाना था। आजादी के बाद उसका उद्देश्य बदला। वो मिशन से प्रोफेशन में बदला। हालांकि इस बीच देश के सरकारी मीडिया ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई। जहां 'ऑल इंडिया रेडियों' काफी लंबे समय तक लोगों की आवाज बना रहा।  किन्तु उस मीडिया को तब धक्का लगा। जब देश में सन् 1975 के आपातकाल की घोषणा हुयी। प्रेस की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने की कोई कसर नहीं छोड़ी गयी। जहां अखबारों पर सेंसरशिप लगा दी गयी।  इसके बावजूद बहुत से अखबारों ने अपना काम जारी रखा। कुलदीप नैयर जैसे पत्रकारों की तब भी पत्रकारिता जारी रही। जिन्होंने शासन के सामने झुकाने की वजह जेल जाना मुनसिब समझा। जैसे जैसे समय बदला। मीडिया का काम भी बदलता चल गया।  ...