Skip to main content

Posts

Showing posts from February 8, 2022

कोई भी शख्सियत यू ही नहीं बनती

  अक्सर हीरो की चाह करते करते  हम भूल जाया करते हैं उसके बनाने की प्रक्रिया को,  जब मिलता है मीठा फल खाने को तो अक्सर हम भूल जाए करते हैं उस फल को उगाने वाले को,  किसी खास शख्सियत को देखकर अक्सर हम इतने मंत्रमुग्ध हो  जाया करते हैं कि अक्सर हम भूल जाया करते हैं उसके परिश्रम को ,  उसकी मेहनत को जिसने दिन दिन को  नहीं रात को रात न कहा मेहनत की फिर चाहे उस पर कितने भी  पत्थर पड़े, लोगों के तानों ने उसके जख्म को हरे किए  फिर भी वो चलता रहा और सिखाया लोगों को  कि अक्सर ऊंचा उठने के लिए बहुत कुछ सहना  होता है किसी खास शख्सियत का जन्म क्या ऐसे ही होता है? 

चुनाव

  बचपन से लेकर बड़े होने तक हम अपने जीवन में बहुत सी चीजों का चयन करते है ∣ जिससे हमारा संबंध प्रयत्क्ष और अप्रत्यक्ष होता है ∣  जहां जीवन में सही चुनाव करने पर हमारा जीवन अच्छा हो जाता है ;  तो वहीं दूसरी तरफ एक गलत चीज का चुनाव हमारे लिए एक ऐसी गलती बन जाता है जिसे चाहकर भी सुधारा नहीं जा सकता है इसलिए जीवन किसी भी चीज़ का चयन बहुत सोच समझ करना चाहिए ∣ आने वाले समय में भारत में पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव है: जिनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और पंजाब, मणिपुर है ∣  जिसमें सबकी निगाहें विशेषकर उत्तर प्रदेश की ओर टिकी  हुई है अब देखना होगा इस बार जनता  अपना मत किस विषय पर देती है ∣