Skip to main content

Posts

Showing posts from September 24, 2023

बेटी होना क्या आसान है

बेटी होना क्या आसान है जब घर की सारी जिम्मेदारी हो उसके सिर पर किन्तु चेहरे पर रखना उसे एक मुस्कान है। जिसके पैदा होते ही उसका सबसे पहला हक छिन लिया जाता है वो है उसके पैदा होने की खुशी , जिसे त्याग की मूर्ति बनाने की  कोशिश हर बार की जाती है। अफसोस जब वो सोच ले थोड़ा अपने बारे में तब उसे बिना देर करें मतलबी की संज्ञा दे दी जाती है। घर का हिस्सा नहीं मांगती है वो वो तो केवल उसके आने पर  थोड़ी सी मुस्कान चाहती है। क्या बेटी होना आसान है जहां अपना बाद में सबका पहले सोचना होता है घर की चार दीवारी ही रहता जैसे उसका संसार है। जो ब्याही जाती  पिता की शान से सम्पत्ति और मान से घर बार से केवल नहीं ब्याही जाती है वो अपने सपनों की पतवार से। जिसके लिए समाज अक्सर चुप ही रहता है बेटी है हद में रहे जैसे वो उसको हर बार सिखाया जाता है।