Skip to main content

Posts

Showing posts from December 25, 2020

रास्ता लंबा है

किसी ऊंची जगह पर बैठने के लिए  लम्बे रास्ते से निकलना पड़ता है कुछ पाने के लिए संघर्ष ज्यादा करना होता है इस प्रक्रिया के बीच कुछ लोग हो जाते हैं आपके तो कुछ को पराया सा करना पड़ता है इन सब के बावजूद थोड़ी मेहनत ज्यादा करना होता है .  जिंदगी की परिणति में कुछ हासिल करने के लिए आगे लम्बे रास्ते पर चलना पड़ता है इस बीच भले ही तुम अकेले हो लेकिन चलना पड़ता है. जिंदगी अनिश्चिताओं से भरी पड़ी है लेकिन तुम्हें अपने उद्देश्य को निश्चित करना पड़ता है .  रास्ता लंबा है लेकिन चलना जरूरी है थोड़ा आगे बढ़ना जरूरी है  कुछ खोओगे कुछ पाओगे लेकिन चलते रहना जरूरी है.