Skip to main content

Posts

Showing posts from May 20, 2024

Cannes Festival 2024: कान फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेरने वाली कौन है नैन्सी त्यागी

कहते है सपने अगर देखों। तो उसे पूरा करने के लिए हिम्मत भी उतनी चाहिए होती है। वो भी तब जब हमें हारने की कोशिश सब जगह से की जा रही हो। उसके बावजूद जो हारे नहीं बल्कि अपने जुनून को बनाये आगे चलता रहे, उसे दिल से सलाम करना चाहिए।    ऐसी ही एक मोटिवेशनल कहानी उत्तर प्रदेश की ' नैन्सी त्यागी'  की है। जो भारत की ओर से  फैशन  इंफ्लुंएसर के रूप में 77 वां कान फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेर रही है। जो आजकल सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही है।   कभी खर्च के लिए शुरू की थी सिलाई बता दें कि नैन्सी त्यागी 12 वीं के बाद दिल्ली में आगे की पढ़ाई के लिए शिफ्ट हुई थी। किन्तु इसी बीच कोरोना के चलते उन्हें पैसें का मोहताज होना पड़ा। ऐसे में अपने खर्च के लिए नैन्सी ने अपनी मां की सिलाई मशीन पर कपड़े सिलाने का काम शुरू किया। अपने डिजाईनर ड्रेस बना सोशल मीडिया पर साझा किया।  फैशन इंफ्लुंएसर के तौर पर लोग के बीच गयी। शुरू शुरु में तो कुछ लोगों ने उनका काफी मजाक बनाया। किन्तु वो रूकी नहीं आगे चलती गयी।  देखते ही देखते वो सोशल मीडिया पर  इस तरह पॉपुलर हु...