जिंदगी के उतार चढ़ाव के बीच अक्सर हम एक न ए रास्ते की ओर बढ़ते हैं ∣ जहाँ पर हमें एक नयी चुनौती से लड़ना होता है ∣ जिसमें हमारी सफलता इस बात से सुनिश्चित होती है ∣ कि हमारा संघर्ष कितना ज्यादा है, उस ख्वाब क़ो पाने के लिए जिसके लिए हम अब तक लड़ाई लड़ते जा रहे हैं ∣ जिंदगी में हम सब को तब समझ में आती है ∣ समय की कीमत, अच्छे दिनों की अहमियत जिस वक्त हम केवल अपने सपनों को पाने का संघर्ष कर रहे होते हैं ∣ जहां हम और हमारे ख्वाब थे पर कहते हैं न वो जिंदगी जीना भी क्या जीना है जहाँ संघर्ष न हो, चुनौती न हो, जिंदगी वही तो है जहां पर हम खुद के अस्तित्व को बनाने के लिए हर समय लड़ते हैं कठिन परिस्थितियों से जहां हमारे चाहने से कुछ चीजें सम्भव होती है तो वही दूसरी ओर कुछ चीजें जैसे हमारे वंश में ही नहीं होती है ∣ जहां हमारी लड़ाई केवल बाहर की परिस्थितियों से नहीं अपितु स्वयं से भी होती है जहाँ हम जिंदगी के उतार चढ़ाव के बीच जान पाते हैं कि जीवन की सार्थकता को पाने के लिए अभी हमें सहनी होगी वक्त की मार कुछ वक्त के लिए जहां चलती का नाम जिंदगी...
वो बात जो जरूरी है