Skip to main content

जिंदगी के उतार चढ़ाव के बीच

 


जिंदगी के उतार चढ़ाव के बीच अक्सर हम एक न ए रास्ते की ओर बढ़ते हैं ∣ जहाँ पर हमें एक नयी चुनौती से लड़ना होता है ∣ जिसमें हमारी सफलता इस बात से सुनिश्चित होती है ∣ कि हमारा संघर्ष कितना ज्यादा है, उस ख्वाब क़ो पाने के लिए जिसके लिए हम अब तक लड़ाई लड़ते जा रहे हैं  ∣

जिंदगी में

हम सब को तब समझ में आती है ∣ समय की कीमत, अच्छे दिनों की अहमियत जिस वक्त हम केवल अपने सपनों को पाने का संघर्ष कर रहे होते हैं ∣

जहां हम और हमारे ख्वाब थे पर कहते हैं न वो  जिंदगी जीना भी क्या जीना है जहाँ संघर्ष न हो,  चुनौती न हो,
जिंदगी वही तो है जहां पर हम खुद के अस्तित्व को बनाने के लिए हर समय लड़ते हैं कठिन परिस्थितियों से जहां हमारे चाहने से कुछ चीजें सम्भव होती है तो वही दूसरी ओर कुछ चीजें जैसे   हमारे वंश में ही नहीं होती है  ∣

जहां हमारी लड़ाई केवल बाहर की परिस्थितियों से नहीं अपितु स्वयं से भी होती है जहाँ हम जिंदगी के उतार चढ़ाव के बीच जान पाते हैं कि जीवन की सार्थकता को पाने के लिए
अभी हमें सहनी होगी वक्त की मार कुछ वक्त के लिए
जहां चलती का नाम  जिंदगी मतलब हर उस परिस्थितियों में काम करना है जब लोग तुम्हें उस काम के काबिल न समझें

जिंदगी के उतार चढ़ावों के बीच लड़ते जाना ही तो

जिंदगी होती है

जहां मिलता कभी भेंट में कुछ सौगात

लड़ाईयों की तो

कभी लड़ना होता हमे

हर उस परिस्थितियों से

जो हमें कल से बेहतर बनाती  ∣

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..