निर्भर हम पर करता है

 

क ई बार जिंदगी में जब परिस्थितियां हमारे अनुसार नहीं होती है ∣ जहां फैसला हमें करना होता है कि हम किस काम को करें या न करें किन फैसलों को ले किन्हें न ले किस तरफ की 

राह में मुड़े और अपने सपनों के बीच आए इस समस्या को

किस तरह से सामना कर जीत को हासिल करें तब निर्भर हम पर करता है ∣ 

कि हम किन चीजों को अपने जीवन में प्राथमिकता देते हैं जिसमें एक तरफ हमारे सपने 

तो दूसरी तरफ सपने से दूर हमारी आराम की दुनिया होती है ∣

जहां पर हमें किसी एक राह का चुनाव करना है ∣ जहां एक तरफ कुंआ दूसरी तरफ खा ई होती है ∣

जिंदगी की यहीं सच्चाई होती है ∣ जहाँ हजारों लोग के शोर के बीच एक अलग राह पर चल रहा एक सिपाही होता है 

जिंदगी में हम कामयाबी को हासिल करेगें की नहीं ये हमारे कुछ फैसले पर निर्भर करता है ∣ जहां पर अगर हमने हार मानी तो वो हमारे फैसले पर निर्भर करता है ∣

Comments