हर हालातों में जिंदगी जीना
मुश्किल होता है
जहाँ तुम्हें, समझने वाला कोई नहीं
केवल कड़वी बातों का पिटारा ह़ोता है ∣
एक समय के लिए नाम के हो जाते हैं सारे रिश्ते
जब तुम्हें समझने वाला कोई
नहीं होता ∣
जिंदगी जीना क्या आसान होता है ?
जहाँ खुद को समझने वाला कोई इंसान
नहीं होता है ∣
मुसीबत पर साथ देने वाले रिश्ते
धूमिल से हो जातै
खुशी में शिरकत होने वालों का
नाम होता है ∣
तुम्हें रूलाने वाले
हजार आ जाते हैं ∣
चुप करने वाले का
क्या नाम होता है ?
जिंदगी जीना क्या आसान होता है ∣
Comments