मध्यप्रदेश स्थापना दिवस


लघु भारत नाम से मशहूर मध्यप्रदेश का गठन आज ही के दिन 1 नंवबर 1956 को हुआ था∣

अगर हम इसके नाम की ओर गौर करें तो इसका पूरा नाम सेन्ट्रल प्रोविंस एण्ड बेरार था ∣ इस पर पहले अंग्रेजों ने हुकूमत की थी जिसके पश्चात मुगलों और मराठों ने इस पर राज्य किया था ∣

इसे हम सोयाबीन राज्य के अलावा हदय प्रदेश, नदियों का मायका और कोहिनूर प्रदेश, जनजाति प्रदेश के साथ साथ सोया प्रदेश, लघु भारत के नाम से भी जानते है ∣

वहीं जब हम मध्यप्रदेश की भौगोलिक स्थिति देखते हैं तो पाते हैं कि मध्यप्रदेश भारत के मानचित्र में सबसे मध्य में स्थित है ∣ इस कारण इसे 'हदय प्रदेश 'के नाम से भी जाना जाता है ∣

मध्यप्रदेश अपनी ऐतिहासिक विरासत, विविधता पूर्ण भौतिक संरचना और प्राकृतिक सौंदर्य के अलावा व्यापक जैवविविधता के चलते आकर्षण का केन्द्र बिन्दु रहा है ∣

 इसके अलावा मानव जीवन से जुड़े साक्ष्य सबसे ज्यादा मध्यप्रदेश में ही मिलते हैं जिसमें मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित भीमबेटका और आजमगढ़ जैसे पुरातात्विक स्थल प्रमुख हैं∣

बता दे कि वैदिक साहित्य में मध्यप्रदेश का वर्णन दक्षिणापथ और रेवोत्तर के रूप में किया गया है ∣ गौरतलब है कि मध्यप्रदेश  छठी शताब्दी ई. पू. में अवन्ति महाजनपद का एक भाग था जिसकी राजधानी उज्जयिनी थी जो की वर्तमान समय में उज्जैन है ∣


आयताकार में दिखाई देता है मध्यप्रदेश

जब हम मध्यप्रदेश की भौगोलिक बनावट की ओर रूख करते हैं तो पाते हैं कि  ये प्रदेश भारत के मानचित्र में मध्य में रहने वाला प्रदेश तो है ही साथ ही ये लगभग आयताकार में है 

इस प्रदेश का विस्तार उत्तर से दक्षिण की ओर  605 कि मी से पूर्व से पश्चिम को 870 किमी है जिसकी सीमा उत्तर में जहां चम्बल नदी, दक्षिण में ताप्ती नदी, पूर्व में मैकाल पर्वत  श्रेणी और राजपीपला पहाड़ी द्वारा निर्धारित होती है 


24 स्तूपों  की बाह्य आकृति से बना है मध्यप्रदेश का अशोक स्तम्भ 

बता दें कि मध्यप्रदेश का अशोक स्तम्भ 24 राजकीय चिह्न के साथ बना हुआ है ∣ इसमें स्तम्भ में स्तूपों का बाह्य आकृति के मध्य गेहूं और धान की बालियां और बरगद वृक्ष के ऊपर अशोक स्तम्भ में है

  • प्रदेश का राजकीय पशु बारहसिंगा ( रूसर्वस डुवाउसेली) है 
  •  राजकीय जलजीव  मछली महाशीर (टौर प्युटिटौर) है
  • राजकीय वृक्ष बरगद ( फाइकस वेनगैलेंसिस) है ∣
  •  राजकीय पक्षी दूधराज अथवा शाह एवं बुलंद ( पैराडाइज़ फ्लाईकैचर) है ∣
  •  राजकीय पुष्प सफेद लिली ( लिलियम कैन्डीडम) है ∣

Comments