जिंदगी क्या है?
एक अर्थपूर्ण सत्य ∣
जिंदगी में सुख क्या है ?
शीर्ष पर पहुंचने का सुख ∣
जिंदगी में चिंता क्या है?
अपने को खोने का खौफ ∣
जिंदगी में दुख क्या है?
किसी ख्वाब को पूरा न करने का दुख ∣
जिंदगी में समय की कीमत कहाँ है?
जहाँ किसी काम को समय से न होने का डर ∣
जिंदगी का अर्धसत्य है?
कि मालूम है हमें इस दुनिया में कुछ
सुनिश्चित नहीं, अनिश्चितता का भंवर
में फंस हुआ है आदमी
कब इस दुनिया से आंख
मूदा ले किसी को कुछ पता ही नहीं ∣
जिंदगी क्या है ?
मृत्यु और जन्म के बीच का सफर
जहाँ न किसी के आने की तिथि मालूम
और न जाने की ∣
जिंदगी है आधी सच्ची, आधी झूठी दुनिया से
बना अर्थपूर्ण सत्य ∣
जिसमें जीने के लिए
क ई बार मरना पड़ता है
क ई बार गिर के उठना पड़ता
जहाँ अपने जीवन की कदर तब समझ में आती
जब शरीर दर्द से कराहता
जब मालूम है हमें ज्यादा दिन की नहीं है
जिंदगी ये सिर्फ चार दिन की माया ∣
Comments