Skip to main content

जिंदगी जीना

 


कितना अजीब है न ये संसार का नियम, जहाँ सामने कोई आपसे आपके हालात नही पूछता है ∣ 

 समय बदलता जाता हैं दोस्ती कब दुश्मनी में बदल जाती है जैसे मालूम ही नहीं लगता है ∣   अक्सर मुसीबत के समय ही शत्रु हमारी चौखट पर आकर जैसे हमारे जख्म पर मरहम लगाते  हैं ∣ जो कहते थे कि तुम्हारे दरवाजे नहीं आएगें वो भी तब बुरे वक्त में हमारा साथ निभाते हैं ∣


तब  दोस्ती और दुश्मनी की रेखा कम सी हो जाती है जब अक्सर हम कठिन परिस्थितियों में फंस जाया करते हैं ∣
दुआ की जरूरत होती है एक समय सबको, तब ये जिंदगी की वास्तविकता काफी नजदीक से हमें मालूम चलती है ∣ 
क्या आसान होता है जिंदगी को जीना ये कुछ परिस्थितियाँ जैसे हमको बताती है? 


 कुछ दिन में ऐसे बदल जाती है हमारी जिंदगी जैसे वो तो कभी हंसना ही नहीं जानती है ∣
सबसे मुश्किल वक्त कौन सा होता है ये परिस्थितियां जैसे हमको बताती है आसान नहीं होता जिंदगी  को जीना  हर कठिन परिस्थितियों में जहाँ अक्सर हालात के आगे हमारी हार होती है ∣


"जिंदगी जीना बिल्कुल भी आसान नहीं  जैसे हमको हर कठिन परिस्थितियां बताती है समय के साथ कितने बदल जाते हैं हम अक्सर ये हमारी सोच बताती है ∣''

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..