Skip to main content

Posts

Showing posts from September 8, 2021

कोशिश सब को करनी पड़ती है

  क ई बार हम को लगता है, कि हम ही केवल इस दुनिया में ऐसे लोग है। जो किसी भी काम में सफलता प्राप्त करने के लिए जी तोड़  मेहनत करते हैं, और उससे सीखने के चक्कर में अक्सर अपने जीवन की अन्य गतिविधियों को बहुत संयमित कर देते हैं। जबकि हमारे जानकारी के बहुत से ऐसे लोग होते है ,जो हर चीज में अपना सुख चैन की तलाश करते हैं। पर जिंदगी के कुछ अनुभव हमें बताते हैं। कि इस दुनिया में ऐसा कोई नहीं जिसे किसी चीज को पाने के लिए बेहिसाब मेहनत न करनी पड़े। समकालीन समय की यहां सच्चाई है कि हम जितना भी कह दे कि बिना काम करें ही सब कुछ हो जाएगा और हम बाद में उस चीज को सीख लेगें ऐसा कभी भी होने वाला नहीं है। क्योंकि जिंदगी में बाद ( कल) कभी नहीं आता वक्त निकल जानें पर केवल हाथ पछतावा ही लग पाता शायद इसलिए कह गए लोग जिंदगी बहुत  कम मोहलत देती है ।कुछ करने की क्योंकि उसके पास नहीं होते हैं, ज्यादा दिन खुद को संवारने के क्योंकि होती है वो एक किराये का घर जहाँ नहीं होता उसका ठिकाना बहुत सारे दिन के।