Skip to main content

Posts

Showing posts from May 18, 2022

जिंदगी अगर आसान हो जाती तो

  जिंदगी अगर आसान हो जाती तो  क्या बात होती  बिना मेहनत ही मिल जाता सबकुछ तो किसी चीज को पाने की भला खुशी क्या होती,  सब की जिंदगी में होती परेशानी पर सिर्फ परेशानी को देखते बैठे रहते  तो जिंदगी की खासियत भला क्या पता चल पाती ,  आसान नहीं जिंदगी को जीना तभी तो इसमें जीतने वाले की  दुनिया में इतनी कद्र ह़ोती,  हौसले जिनके ऊंचे जिन्हें शिद्दत से पाने की उनकी  प्यास होती,  नदी ,आकाश , सूरज बन संग चलने के लिए अक्सर  तेज आंधियों की हवा हमें सहनी होती,  मूसर की मार हो या  न पाने का खेद हो आगे चलते रहने के लिए खुद को मजबूत बनाना ही पड़ता है ∣ थोड़ा दर्द पीड़ा को लिए हर हाल में आगे चलते रहना ही पड़ता है ∣