Skip to main content

Posts

Showing posts from September 15, 2021

चलते जाना

  हम सब की जिंदगी में ऐसे क ई मोड़ जरूर आते हैं ∣ जब हमें ऐसा लगता है कि अभी हमें थोड़ा जिंदगी को भी जी लेना चाहिए और हम कुछ हफ्ते का कहकर महीने जिंदगी को जीने निकल जाते हैं भले ही हमारा जीवन का उद्देश्य अभी पूरा न हुआ हो और जब हम जिंदगी को जीने के चक्कर में अपने समय को व्यर्थ ही गवां देते हैं ∣ तो आगे चलकर हमें मालूम चलता है कि अब हमें फिर से उतनी दूरी तय करनी होगी जितनी की अभी हम करके आए हैं ∣  तब हमें एहसास होता है कि अभी हमारे जीवन का मुख्य लक्ष्य केवल और केवल अपने ख्वाब को पूरा करना है किन्तु तब तक वक्त बहुत आगे निकल चुका हुआ होता है ∣ और हमारे पास गिनती के दिन होते हैं खुद के ख्वाब को सच करने के सपनों जो हमने ने आंखों में सजाएं थे  हमें अपने जीवन में ये याद रख़ना चाहिए कि जिस जिंदगी को जीने के चक्कर में हम अपने समय की बर्बादी कर रहे हैं वो ही जिंदगी आगे चलकर हमें अपने   ख्वाब पूरा करने का समय नहीं देनी वाली है ∣  "चलते जाना जिंदगी में रूकना मौत के समान है"∣