Skip to main content

चलते जाना



 

हम सब की जिंदगी में ऐसे क ई मोड़ जरूर आते हैं ∣ जब हमें ऐसा लगता है कि अभी हमें थोड़ा जिंदगी को भी जी लेना चाहिए और हम कुछ हफ्ते का कहकर महीने जिंदगी को जीने निकल जाते हैं भले ही हमारा जीवन का उद्देश्य अभी पूरा न हुआ हो और जब हम जिंदगी को जीने के चक्कर में अपने समय को व्यर्थ ही गवां देते हैं ∣ तो आगे चलकर हमें मालूम चलता है कि अब हमें फिर से उतनी दूरी तय करनी होगी जितनी की अभी हम करके आए हैं ∣ 

तब हमें एहसास होता है कि अभी हमारे जीवन का मुख्य लक्ष्य केवल और केवल अपने ख्वाब को पूरा करना है किन्तु तब तक वक्त बहुत आगे निकल चुका हुआ होता है ∣ और हमारे पास गिनती के दिन होते हैं खुद के ख्वाब को सच करने के सपनों जो हमने ने आंखों में सजाएं थे 

हमें अपने जीवन में ये याद रख़ना चाहिए कि जिस जिंदगी को जीने के चक्कर में हम अपने समय की बर्बादी कर रहे हैं वो ही जिंदगी आगे चलकर हमें अपने  ख्वाब पूरा करने का समय नहीं देनी वाली है ∣ 

"चलते जाना जिंदगी में रूकना मौत के समान है"∣ 


Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..