Skip to main content

अक्सर कुछ रिश्ते

 



जिंदगी को जीने के सब के अपने - अपने तरीके होते हैं कुछ के लिए जिंदगी उनके सपने ही होते हैं  ∣

तो कुछ के लिए मोहब्बत ही उनका सबकुछ हो जाया करती है, सारे दर्द सहकर, कुछ आसूं पीकर वो हर हाल में मोहब्बत करने की कोशिश करते हैं ∣

क्या आसान होता है मोहब्बत करना? जहाँ पर वो क ई तरह के कांटों पर चलते हैं जहाँ तब भी आगे मालूम नहीं होता है ,कि मिलेगी कामयाबी इस इश्क़ में या छूट जाएगा साथ एक पल में और रह जाएगी सिर्फ यादें गुजरे हुए कल में, इसलिए तो कहते हैं "बड़े खुश नसीब वो लोग होते हैं ,जिनके साथ उनके हमसफ़र होते हैं जिनसे वो करते हैं मोहब्बत वरना तो कुछ रिश्ते सिर्फ नाम के ही होते हैं"  ∣

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..