Skip to main content

नया

  

अक्सर हमारी जिंदगी में पुरानी चीजों की जगह कब नयी चीजें आ जाती है हमें मालूम ही नहीं चलता है पुरानी चीजें कैसे हम से छूट गयी पता ही नहीं लगता है जिंदगी में अक्सर नयी चीजों के आ जाने से हम पुरानी चीजों को ऐसे भूल जाते हैं जैसे  वो हमारी कभी रही ही नहीं ∣

शायद जिंदगी की यही वास्तविकता  होती है कि हम कुछ समय तक ही करते हैं पुरानी चीज को याद अक्सर नया आ जाने पर पुराने को जैसे भूल ही जाया करते  हैं  ऐसे जैसे उसका कोई अस्तित्व ही नहीं रहा है हमारे जीवन  इसलिए तो कहते हैं वो लोग  महान  होते हैं  जो कभी पुराने नहीं होते हैं न अपने विचारों से , न अपने काम से जिसके लिए वो लगातार खुद को बेहतर करने के लिए कठोर परिश्रम करते हैं ∣ हर दिन ख़ुद को आज से बेहतर करने के लिए फोन के एप की तरह अपडेट करते हैं ∣ और  खुद में  वो इतना परिवर्तन कर लेते हैं उनकी जगह कभी भी कोई नहीं ले पाता है ∣ सच में वो बड़े महान लोग होते हैं ∣ "

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..