Skip to main content

जिंदगी शायद यही है

 


जिंदगी शायद यही है जहां पर हमें अपनों संग पास बैठने का वक्त बहुत कम मिलता है  ∣ कभी दिखाई देते बादल तो कभी बेवजह ही बारिश का पल हमारे जिंदगी के करीब है ∣

 जहाँ हर किसी को है, उससे कुछ न कुछ शिकायतें परेशान इस राह पर हर मुसाफिर हैं ∣ 

  



 तो वही कुछ लोग तो परफेक्शनिस्ट बनने के चक्कर मैं अक्सर एक ही प्याले को सजाते जिंदगी बिता देते हैं ∣ जबकि आधी दुनिया प्याले की सजावट के बाहर है जहाँ परफेक्शनिस्ट नहीं परफेक्ट बनने की कोशिश में लगे लोगों की जरूरत है ∣ 


"जिंदगी यही है

जहाँ पर सीखने की प्रक्रिया निरंतर रखनी पड़ती, 

समय की पाबंदी के बीच

खुद को बेहतर बनाने की कोशिश हर दिन करनी पड़ती

हर वक़्त इम्तिहान की घड़ी हमारा

इंतज़ार कर रही होती 

न ए न- ए अहसासो के साथ चली जिंदगी

जहाँ किसी के आने की आहट 

तो किसी के पीछे छुट जानें की चिंता हमें रहती

पर जिंदगी रूकती नहीं चलती जाती

जहाँ पर एक नया आलोक

कर रहा हमारा इंतजार

क्योंकि जिंदगी शायद यहीं हैं

जहाँ हर दिन एक नयी खोज में निकलते हम

हर दिन खुद को बेहतर बनाने की चाह में करते कोशिश

फिर चाहें ये जिंदगी में 

रूकावट की आवृत्ति का सफर

कितना चलता रहे 

हमें न होती फिक्रर ∣ "

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..