Skip to main content

Posts

Showing posts from June 12, 2021

विचार

  कभी कभी जिंदगी हमें जरूर ऐसे आईना दिखती है ∣ कि जिस चीज़ पर हम सबसे ज्यादा नाज करते हैं ∣ वो ही हमारी अग्नि परीक्षा बन जाती है ∣  जिंदगी में उन लोगों को कभी भी नजर अंदाज न करना जिनके मिलने से ज्यादा तुम्हें उन्हें खोने का डर सताता हो ∣   वो लोग सच में हीरे है जो हर विपरीत परिस्थितियों में खुद के काम बिल्कुल बेहतर ढंग से करते हैं ∣ काम समय पर करना और काम अच्छा करना ये दोनों काबिलियत बहुत कम ही लोगों के पास होती है ∣ जरूर नहीं की हर सफेदी अच्छी हो क्योंकि अक्सर सफेदी में काली चीज की उपस्थिति हमें नजर नहीं आती है ∣ अक्सर हम जिन लोगों को उनकी शक्ल सूरत देखकर नजर अंदाज कर देते हैं वो हमें एक ऐसी शिक्षा दे जाते हैं जो हम हजार किताब पढ़कर भी नहीं जान पाते हैं ∣  हिसाब किताब अपने काम का रखों इसका नहीं कि किसने हमारी बुराई दूसरे से की क्योंकि जरूरी नहीं कि तुम भी उन लोगों की तरह अपना वक्त जाया दूसरों की बुराई करने में करो ∣