Skip to main content

विचार

 


कभी कभी जिंदगी हमें जरूर ऐसे आईना दिखती है ∣ कि जिस चीज़ पर हम सबसे ज्यादा नाज करते हैं ∣ वो ही हमारी अग्नि परीक्षा बन जाती है ∣ 

जिंदगी में उन लोगों को कभी भी नजर अंदाज न करना जिनके मिलने से ज्यादा तुम्हें उन्हें खोने का डर सताता हो ∣  

वो लोग सच में हीरे है जो हर विपरीत परिस्थितियों में खुद के काम बिल्कुल बेहतर ढंग से करते हैं ∣

काम समय पर करना और काम अच्छा करना ये दोनों काबिलियत बहुत कम ही लोगों के पास होती है ∣

जरूर नहीं की हर सफेदी अच्छी हो क्योंकि अक्सर सफेदी में काली चीज की उपस्थिति हमें नजर नहीं आती है ∣

अक्सर हम जिन लोगों को उनकी शक्ल सूरत देखकर नजर अंदाज कर देते हैं वो हमें एक ऐसी शिक्षा दे जाते हैं जो हम हजार किताब पढ़कर भी नहीं जान पाते हैं ∣ 

हिसाब किताब अपने काम का रखों इसका नहीं कि किसने हमारी बुराई दूसरे से की क्योंकि जरूरी नहीं कि तुम भी उन लोगों की तरह अपना वक्त जाया दूसरों की बुराई करने में करो ∣



Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..