Skip to main content

यकीन


 प्रश्न  किया जाए

तुम्हारी काबिलियत पर तो तुम

खुद को संवार लेना 

जब पूछा जाए तुमसे सवाल

तुम्हारे काम को लेकर

तो अपने काम बता देना丨

जब हसा जाएं तुम्हारी

कमियों को लेकर तो तुम 

खुद को ही समझा लेना 丨

जब की जाएं तुम्हारी आलोचना

तो उसे तुम सुन लेना

और यकीन करना खुद पर 

अपने वजूद को तुम न 

डगमगा देना   

लोग चाहें कुछ भी कहें किन्तु

अपने ख्वाब के बीच 

तुम किसी को न आने देना丨

Comments