Skip to main content

जीत






1.वो जीत जीत होती है

जो पायी जाती है 

कठोर परिश्रम करके, 

जिसके लिए सहते हैं 

कभी पांव के छाले

तो कभी समाज के ताने

जिसके लिए अवाम 

काबिल नहीं समझती तुम्हें   ।



2.जब पा लो उस शिखर को

तो वो जीत पूर्ण चंद्रमा का आकार है लेती 

जैसे बाग में फुल  की कली है खिलती, 

जिसे पाने के लिए ढेरों 

अमावस्या का सामना करते हो तुम

शुक्ल पक्ष की भांति तब बढ़ते हो तुम , 

तुम्हारे सामने आते अनेक 

ग्रहण

पर हर ग्रहण के सूतक काल 

का सामना करते हो तुम   ।




3.सावन हो या भादों 

हर समय चलते हो तुम

तब जाके पाते हो तुम कामयाबी , 

ऐसे ही नहीं मिलती जिंदगी

में जीत 

करनी पड़ती है मेहनत

तब जाके आती है किसी

 सूखे खेत में हरियाली, 

जीवन भी होता है वृक्ष जैसा

अगर लगते हैं इसमें फल

तब भी ये कितने पत्थर है सहता, 

ऐसे ही नहीं मिलती कामयाबी

उसे पाने के लिए दिन रात 

मेहनत है करना पड़ता 

तब मिलती है जीत  ।

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..