Skip to main content

Posts

Showing posts from November 20, 2020

कोरोना

हर बार फोन करते वक्त हम अभिनेता अभिताभ बच्चन के द्वारा कोरोना से क्या सावधानी रखनी है वो सुनते हैं  पर आज हर जगह लोग की लगी भीड़ को देखकर लगता है कि कोरोना से डरना लोग भूल गए हैं उन्हें लग रहा है कि कोरोना खत्म हो गया है जबकि सच्चाई इसे अलग है आज फिर मध्यप्रदेश के कुछ शहरों में कर्फ्यू लगाने की घोषणा सीएम ने की तो वही भारत की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना की रफ़्तार बहुत तेजी से बढ़ रही है अगर अब भी हम नहीं सम्भले तो परिस्थितियां और भी खराब हो सकती है मेरा आप से निवेदन है कि आप कोरोना को कम मत समझे इसने अमेरिका में कितनी जाने ली है इसे हम सब जानते है अब समय है सावधानी बरतने की.

समय के साथ

' परिवर्तन प्रकृति का नियम ' है हर चीज में परिवर्तन समय के साथ होता है बीज पौधे के रूप में बदलता है पतझड़ में जो पत्ते गिरते हैं एक समय आने पर उन में फिर कली खिलती है. समय के साथ मनुष्य में भी परिवर्तन होता है किन्तु केवल शारिरिक परिवर्तन से ही ज्यादा असर हम पर नही होता है परिवर्तन हर तरह से होना जरूरी होता है मानसिक रूप से बौद्धिक रूप से सामाजिक रूप से. हम में से कई  लोगों की पसंद एक समय के बाद बदल जाती है हमें जो सबसे ज्यादा पसंद होता है वो एक समय के बाद हमें पसंद आए ये बिल्कुल भी जरूरी नहीं होता है हम सब एक समय ये जरूर सुनने को मिलता है कि तुम बदल  गए हो .  आज अगर हम में कोई भी परिवर्तन न हुआ तो हम उस पानी की तरह हो जाएंगे जिसमें एक समय के बाद गंध सी आने लगी है बहती हुई पानी की धारा हमेशा हमारे मन को रास आती है क्योंकि वो लगातार एक छोर से दूसरी छोर तक बहती है हम मनुष्य का जीवन भी लगातार परिवर्तन की ओर अग्रसर होना चाहिए .