Skip to main content

कोरोना


हर बार फोन करते वक्त हम अभिनेता अभिताभ बच्चन के द्वारा कोरोना से क्या सावधानी रखनी है वो सुनते हैं 

पर आज हर जगह लोग की लगी भीड़ को देखकर लगता है कि कोरोना से डरना लोग भूल गए हैं उन्हें लग रहा है कि कोरोना खत्म हो गया है

जबकि सच्चाई इसे अलग है आज फिर मध्यप्रदेश के कुछ शहरों में कर्फ्यू लगाने की घोषणा सीएम ने की तो वही भारत की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना की रफ़्तार बहुत तेजी से बढ़ रही है अगर अब भी हम नहीं सम्भले तो परिस्थितियां और भी खराब हो सकती है

मेरा आप से निवेदन है कि आप कोरोना को कम मत समझे इसने अमेरिका में कितनी जाने ली है इसे हम सब जानते है अब समय है सावधानी बरतने की.

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..