Skip to main content

संस्कार की नगरी है मध्यप्रदेश


❄आज मध्यप्रदेश स्थापना दिवस है❄

मध्यप्रदेश की स्थापना 1 नवम्बर 1956 में हुई थी और वही 1 नवम्बर 2000 में ही मध्यप्रदेश से छतीसगढ़ अलग कर दिया था जो एक अलग राज्य के रूप में आज हमारे सामने है. 

मध्यप्रदेश जिसे सोया प्रदेश भी कहा जाता है जिसका कारण यहाँ 60% से अधिक सोयाबीन की खेती होना है तो वही इसे बाघ प्रदेश भी कहा जाता है क्योंकि यहाँ पर 300 से अधिक बाघ है इसे भारत का हदय स्थल भी कहा जाता है क्योंकि मध्यप्रदेश कई राज्यों के बीच में है.

मध्यप्रदेश की चंदेरी साड़ी को जीआई टेग भी मिला है जो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में दिया जाता है . 

मध्यप्रदेश के कुल 1० संभाग है जिसमें जनसंख्या की दृष्टि से सबसे छोटा संभाग शहडोल है तो वही क्षेत्र फल की दृष्टि से सबसे बड़ा संभाग जबलपुर है तो वहीं क्षेत्र फल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला छिंदवाड़ा है . 

मध्यप्रदेश की वाणिज्यिक राजधानी इंदौर है जिसने हमेशा स्वच्छता के मामले में प्रथम स्थान पाया है . 


तो वहीं अवन्तिका जिसे उज्जयिनी वर्तमान में उज्जैन के नाम से जाना जाता है उज्जैन को 'मूर्तियों का मंदिर ' कहा जाता है .

तो वही रीवा संभाग की एक अलग ही बात है जिसे 'सफेद शेरो की जन्म स्थली 'भी कहा जाता है मध्यप्रदेश का सबसे ऊंचा प्रपात चचाई बीहड़ नदी में है

  रीवा में प्रदेश का एकमात्र सैनिक स्कूल है आम अनुसंधान केन्द्र गोविन्द गढ़ में है.

तो वहीं सतना जिले में मैहर और चित्र कूट की एक अलग ही शान है 

 चित्र कूट में सती अनुसूया व अत्रि ऋषि का आश्रम है जहाँ पर अनुसूया ने ब्रह्मा, विष्णु, महेश ने बाल अवतार लिया था और मंदकिनी और गुप्त गोदावरी यहाँ पर स्थित है.


तो वही मध्यप्रदेश की राजधानी झीलों की नगरी भोपाल का क्या कहना जिसे राजभोज के द्वारा बसाया गया था जहाँ इसरो का नियंत्रण केन्द्र है भोपाल मध्यप्रदेश का सबसे ज्यादा विश्वविद्यालय जिला है.

भोपाल में चार्ल्स कोरिया के द्वारा भारत भवन बनावाया गया है तो वहीं सप्रे संग्रहालय और मानव सगहालय मानव की क ई जिज्ञासा को खत्म करता नजर आता है.


तो वही सांची बौद्ध स्तूप का क्या कहना जिसे यूनस्को के द्वारा विश्व विरासत घोषित किया गया है तो वही विश्व सबसे बड़ा शिवलिंग भोजपुर में है जहाँ मकर सक्रांति, शिवरात्रि, को बड़ा भारी मेला लगता है.


तो वन विहार और कमला पार्क का क्या कहना.

तो वही मध्यप्रदेश आओ और ताजुल मस्जिद न जाओ तो यात्रा अधूरी सी लगती है.

तो वहीं एक बुरे सपने के रूप में 1984 में युनियन कार्बाइड से मिथेन गैस का रिसाव होना भोपाल के लिए एक दिल दहल देने वाली घटना थी जिसने क ई मासूम की जान ले ली थी

 वर्तमान समय में मध्यप्रदेश को जहाँ एक तरफ जैव विविधता के लिए जाना जा रहा है तो वही दूसरी ओर मध्यप्रदेश की राजनीति भी हमेशा की तरह लोगो का ध्यान अपनी तरफ खींचने में सफल रही है आने वाले समय में मध्यप्रदेश में विधानसभा के 28 सीटों पर उपचुनाव है जिसमें ग्वालियर और चम्बल संभाग की महत्वपूर्ण भूमिका देखने को मिल सकती है..

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..