Skip to main content

Posts

Showing posts from January 18, 2021

किसान महिला की भूमिका में नरगिस दत्त

आज किसान महिला दिवस है जिसके मनाने का उद्देश्य कृषि में उनके महत्व को समझना है. महबूब खान की डायरेक्शन में बनी फिल्म ' मदर इंडिया' में नरगिस दत्त ने एक पत्नी और माँ के साथ एक महिला किसान की भूमिका निभाई है जहाँ उन्होंने साहुकार की बुरी नजर से बचते हुए न सिर्फ अपने बच्चों का पेट भरा बल्कि समाज को ये भी दिखाया कि महिला हर चीज में आगे है खेती किसानी में उसका योगदान महत्वपूर्ण है .  इस मूवी में गीत" दुनिया में आएं तो हमें जीना ही पड़ेगा जीवन है अगर जहर तो पीना ही पड़ेगा " जीवन के कटु सत्य को उजागर करता है. आज शहरों में बड़ी संख्या में महिलाएं काम पर जा रही है वो घर के साथ बाहर का भी काम सम्भाल रही है जिसे कम नहीं आका जा सकता है किन्तु गाँव में खेती करने वाली महिलाओं की भूमिका भी कम नहीं आंका जा सकती .  भारत में किसान आंदोलन में महिलाओं की बड़ी संख्या है जहाँ महिला एं पुरूषों के पीछे नहीं आयी बल्कि महिलाओं के प्रतिनिधित्व के लिए आयी जो   महिला सशक्तिकरण के लिए एक सकरात्मक पहल है जिन्होंने दिखा दिया है महिलाए जरूरत पड़ने पर अपने हक के लिए सरकार से प्रश्न भी पूछ सकती.