Skip to main content

Posts

Showing posts from April 6, 2021

हम अपनी सीमा स्वयं चुनते है

कई बार हम किसी नयी चीज को करने से पहले ही डर से जाते हैं और ये सोचकर मना कर देते हैं कि हमसे तो वो होगा ही नहीं  और यही शुरू हो जाता है हमारा स्वयं से संघर्ष एक मन कहता है  हम उसे कर सकते हैं एक मन कहता नहीं कर सकते तीसरा मन होता है करके तो देखे होता है क्या हमारा जीवन अनिश्चित से भरा है जहाँ अनेक चीजें हैं हमें देखने  और समझने को किन्तु फिर भी कही कही हमने अपनी सीमा सी चुन ली है कि हम केवल यही काम करेगें दूसरा कोई भी नहीं आज बदलते दौर में अगर हमें कुछ बेहतर पाना है तो हमें अपनी सीमा से बाहर निकलना होगा और इसके और भी परिप्रेक्ष्य को देखना समझना होगा ठीक उसी तरह जिस तरह हम अपने फोन में केवल फेसबुक या गूगल नहीं चलाते बल्कि हम हर  चीज देखते और कभी कभी तो हम अपने फोन के हर साफ्टवेयर एप को खोलकर ये ही देखते हैं कि ये कैसे  काम करता है.