Skip to main content

Posts

Showing posts from July 27, 2023

संघर्ष का दूसरा नाम है कलाम

  कलाम बनाना क्या आसान था जब राहों में सिर्फ असफलता और सिर्फ असफलता का भाव था इसके बावजूद जो कर रहा था मेहनत जिसका सपना आसमां में उड़ान का था।  जब बात कलाम की आती है तब हमारे सामने एक ऐसी शाख्सियत आ खड़ी होती है जिसका संघर्ष झोपड़ी से राष्ट्रपति भवन तक का रहा है। जो जीवन में ढेरों असफलता के बावजूद सफलता को पाने की ओर चला था। इस बीच उसका सामना अनेक परेशानी से हुआ था। उसको  पढ़ाई का महत्व समझने वाले उसके अपनों का एक के बाद एक निधन हुआ था। अंदर से टूट गया था वो पर उसने खुद को सम्भाल था।  आसान था क्या ऐसे वक्त में भी काम को करने जाना पर वो कलाम ही था जिसने अपनों को खोने के बावजूद अपने सपनों को पाने के लिए अपना दृढ़ निश्चय मजबूत किया था।