Skip to main content

Posts

Showing posts from September 5, 2022

Happy Teachers Day

Teachers Day शिक्षक( Teacher) जब हम नाम लेते हैं तब हमारे सामने कक्षा (Class) में पढ़ाता हुआ वो नजर आता है ∣ पर इसके विपरीत  कुछ लोगों के लिए शिक्षक की परिभाषा (definition) थोड़ी अलग होती है ∣ जहां पर उन्हें शिक्षक जीवन की सम विषम परिस्थितियों( situation) में लड़ाई लड़ना सीखता है ∣ जो हमें प्रेरणा देता है अपने जीवन में बेहतर करने की ∣   हम सब की जिंदगी में भी ऐसे कुछ शिक्षक स्कूल से लेकर काॅलेज तक होते है ∣ जो हमें किताबी ज्ञान के अलावा जीवन को सही तरह से जीने की सीख देते हैं ∣ जो हमें बताते हैं कि    " अगर तुम ऊपर उठना चाहते हो  तो तुम्हें बहुत कुछ सहना होगा " आसान नहीं होगा जीवन की हर परिस्थितियों में चलते जाना पर तुम्हें उसे हासिल करने के लिए आगे होगा ∣ जरूरी नहीं तुम्हें जीवन की हार लड़ाई में सफलता मिल जाएं पर तुम्हें उसे हासिल करने के लिए आगे बढ़ते जाना होगा ∣