Skip to main content

Posts

Showing posts from March 16, 2021

क्या अवगत है हम अपने अधिकारों और कर्तव्यों से

भारत एक लोकतांत्रिक देश है जहाँ नागरिकों को कुछ मौलिक अधिकार दिए गए हैं जिसमें अनुच्छेद 14 समता का अधिकार जो नागरिकों को विधि के सामने समानता का अधिकार देता है अनुच्छेद 19 स्वतंत्रता का अधिकार  अनुच्छेद 23 शोषण के विरूद्ध अधिकार 25 धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार 29 संस्कृति शिक्षा का अधिकार  वहीं अनुच्छेद 32 संवैधानिक उपचारों का अधिकार हमें देता है वहीं भारत का संविधान भारत के नागरिकों को कुछ  मौलिक कर्तव्य भी देता है जिसमें देश की एकता अखंडता को बनाए रखना, पर्यावरण का संरक्षण करना, देश की विरासत की सुरक्षा करना, देश के राष्ट्रगीत और राष्ट्र गान का आदर करना  आज अगर हम 21 शताब्दी के परिदृश्य में अपने अधिकार और कर्तव्य को देखे तो पाएंगे कि हम अपने अधिकार का उपयोग तो फिर भी कर रहे परन्तु अपने कर्तव्य की बातें नहीं कर रहे हैं इस पर भी हमें ध्यान देने की जरूरत है.