Skip to main content

Posts

Showing posts from May 5, 2022

लेखन और उसके बीच का संघर्ष

  लेखन एक ऐसा कार्य जिसके लिए अक्सर एक लेखक को बड़ी मशक्कत करनी पड़ती है ∣ जहां अक्सर शब्द  विवश कर देते हैं ∣ उसे उसके उपयोग के कारण देने को ,जहां लेखक और लेखन के बीच एक कड़ा संघर्ष नजर आता है ∣ क्या आसान होता है लेखन करना ? जहां शब्द को इधर उधर बैठाना अक्सर मुश्किल हो जाता है ∣ हमें लगता है कि लेखन में क्या है इसे कोई भी कर लेगा किन्तु एक लेखक ही जानता है ∣  कि लेखन के लिए उसे कितने पड़ावों से गुजरना पड़ता है ∣  सर्जन चाहे किसी भी चीज़ का हो वहां पर इंसान को कड़ी मेहनत करनी ही पड़ती है ∣ ऐसी ही नहीं कहलाता किसी का लेखन महान उसके लिए उसे अपने व्यक्तित्व को भी अच्छा करना पड़ता है ∣  जब जाकर एक लेखन अच्छा होता है ∣  आज वर्तमान समय एक लेखक के लिए कई चुनौती बढ़ गयी है ∣ जहां पर उसे कम शब्द, कम समय में लोगों को अच्छा ज्ञान देना है और अपने लेखन को पाठकों को पढ़ने के लिए मजबूर करना है ∣