Skip to main content

Posts

Showing posts from October 23, 2020

समय प्रबंधन

समय प्रबंधन जो किसी भी सफल व्यक्ति की पहचान होती है हम में से कुछ इस मामले में बहुत ईमानदार होते हैं जिनके लिए समय प्रबंधन एक ऐसा नियम होता है जिसे तोड़ने की हिम्मत वो नहीं करते हैं प्रकृति भी समय से अपना काम करती है समय से सूरज उगता और समय से ढ़लता है मौसम की समय अनुसार बदलता है. ऋतु परिवर्तन के चलते गर्मी, सर्दी, बरसात जैसे मौसम होते हैं. जो एक निश्चित समय के अनुसार बदलते हैं. जब प्रकृति समय के अनुसार अपने काम को करती है फिर हम तो इंसान है हमें तो समय का प्रबंध और भी करना चाहिए. आज मौजूदा समय में वैसे तो हम सबको समय पर जागने के लिए एक अदृश्य अर्लाम घड़ी है जो हमें हर काम करने के लिए समय के महत्व को बताती है अक्सर हम इसकी आवाज सुनना भूल जाते हैं और जब फिर सुनना शुरू करते हैं तो तब बहुत देर हो जाती है.