Skip to main content

Posts

Showing posts from October 15, 2025

The Queen's Gambit: रोमांच से भरी है बेथ हर्मन की द क्वीन्स गैम्बिट

द क्वीन्स गैम्बिट महज एक टेलीविजन सीरीज नहीं बल्कि एक कविता सी है जहां हर एक एपिसोड के साथ हमारा उत्साह बढ़ता जाता है हम बेथ हर्मन  को जानना चाहता है। उनका चैस से प्रेम और उस प्रेम के चलते उनके जीवन में आया बदलाव सीरीज में एक अलग जान‌ देता है। जैसे जैसे सीरीज की कहानी बढ़ती है हम सब आगे बढ़ते हैं। हम किसी भी हालात में बेथ हर्मन  को जीतना देखना चाहते हैं। पर कहते हैं न वो जीत ही क्या जिसे पाने के लिए कोई संघर्ष न  हो।जीत को पाने की प्यास न हो। इन्हीं उतार चढ़ाव के बीच बेथ हर्मन  की शानदार जीत है जिसे देखना और समझना काफी ज्यादा मजेदार है। जो पुरुष प्रधान समाज के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाती है।