Skip to main content

Posts

Showing posts from December 20, 2021

नियंत्रण

   अक्सर हम दूसरों को नियंत्रित करने की कोशिश में ये भूल ही जाया करते हैं कि कही हम अनियंत्रित होकर तो किसी की निंदा नही कर रहे है ∣ अक्सर किसी  के सवाल के जवाब देने के लिए ये बिल्कुल भी जरूरी नहीं होता है कि हम सामने वाले से उतने ही अनियंत्रित होकर बात करें जिसमें हम अपना आपा ही खो बैठे की हम कहां पर बात कर रहे हैं ∣ जिंदगी में कितना भी आगे चले जाए पर इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि जब हम किसी सार्वजनिक स्थल पर किसी एक शख्स के सवाल का उत्तर दे रहे होते हैं ∣ तो उसे सुनने वाला केवल एक ही व्यक्ति नहीं होता अपितु वो  सारे लोग होते हैं जो वहां पर मौजूद होते हैं ∣ तब हमें   उस सार्वजनिक स्थल की गरिमा को भी ध्यान रखना चाहिए जहां पर हम बोल रहे हो ∣